बिहार फूड फेस्टिवल में भोजपुरी गायकों ने सजाई महफिल

बिहार फूड फेस्टिवल में भोजपुरी गायकों ने सजाई महफिल


बिहार फूड फेस्टिवल में भोजपुरी गायकों ने सजाई महफिल

पटना : गाँधी मैदान में आयोजित बिहार फूड फेस्टिवल में बुधवार की शाम भोजपुरी गायकों से गुलजार रही। फूड लवर्स ने खाने - पीने के साथ - साथ भोजपुरी संगीत का भी जमकर लुत्फ उठाया। भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा, अजीत आनंद, अप्पू सिंह, अमित मिश्रा, मुन्ना मधुर, आदित्य सम्राट, पुनीता प्रिया और मोनू अलबेला ने अपने धमाकेदार प्रस्तुति से लोगों को खूब झुमाया। आगंतुक भी मेले में अपने चहेते स्टार को देखकर खुश हो उठे। एक साथ इतने भोजपुरी स्टार सिंगर्स को देखने मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विदित हो कि नीतांजलि इंटरप्राइजेज, क्रिएटिव सोल्युशन, बीस्पोक व बंधन मेकर द्वारा आयोजित इस मेले का आयोजन 24 से 31 दिसंबर, 2023 तक किया गया है। इस मेले में 45 स्टॉल्स लगाए गए हैं जहाँ विभिन्न प्रकार के देसी व्यंजन उपलब्ध हैं।

0 Response to "बिहार फूड फेस्टिवल में भोजपुरी गायकों ने सजाई महफिल"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article