भाजपा अध्यक्ष नड्डा का दलित परिवारों के बीच मनाया गया जन्मदिन

भाजपा अध्यक्ष नड्डा का दलित परिवारों के बीच मनाया गया जन्मदिन


 भाजपा अध्यक्ष नड्डा का दलित परिवारों के बीच मनाया गया जन्मदिन

नड्डा बिहार के बेटे, संगठनात्मक कौशल और कड़ी परिश्रम से बने कद्दावर नेता : अग्रवाल

पटना, 2 दिसंबर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का जन्मदिन आज पटना के अदालतगंज के दलित बस्ती में मनाया गया। 

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन दास अग्रवाल अन्य कई प्रदेश के नेताओं के साथ दलित बस्ती में दलित परिवार राजू राय के घर गए। यहां हजारों लोगों के बीच जे पी नड्डा का जन्मदिन मनाया गया।  

इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि जे पी नड्डा के जीवन में बिहार का काफी प्रभाव देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ और यहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी है। सबसे बड़ी बात है कि वे आज भी खुद को बिहारी ही मानते हैं। 

उन्होंने कहा कि नड्डा बिहार के बेटे हैं और संगठनात्मक कौशल और कड़ी परिश्रम के कारण ही  देश के कद्दावर नेताओ में उनकी गिनती होती है। 

श्री अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले जेपी नड्डा  भाजपा  के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह  लगातार दो बार से दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस मौके पर दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, जिला अध्यक्ष अभिषेक जी, मृत्युंजय जी , रोहीत चंद्रा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि रणधीर कुमार  भी उपस्थित रहे।

0 Response to "भाजपा अध्यक्ष नड्डा का दलित परिवारों के बीच मनाया गया जन्मदिन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article