
भूटान, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र सहित दिल्ली में सुर ताल संगम संस्था के पदाधिकारियों एवं कलाकारों का शानदार संगीतमय प्रदर्शन एवं भव्य स्वागत - सम्मान हुआ
*भूटान, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र सहित दिल्ली में सुर ताल संगम संस्था के पदाधिकारियों एवं कलाकारों का शानदार संगीतमय प्रदर्शन एवं भव्य स्वागत - सम्मान हुआ*
संगीत और समाज के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ ही भारतीय संस्कृति और संगीत के निरंतर संवर्धन और प्रचार प्रसार के उद्देश्य से जानी मानी संस्था सुर ताल संगम ने देश के विभिन्न हिस्सों में संगीत का परचम लहराते हुए अब अपनी उड़ान देश की सरहद पार के लिए भी सफलतापूर्वक शुरू कर दी है। संस्था की डायरेक्टर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायिका डॉ जया श्रीवास्तव ने बताया कि विगत दिनों में सुर ताल संगम संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों ने भूटान देश की राजधानी थिंपू, फुंशोलिंग समेत भारत के दिल्ली, गोहाटी, सिलीगुड़ी, मुंबई, लखनऊ आदि प्रमुख स्थानों पर हर जगह के बेहतरीन स्थानीय कलाकारों के साथ संयुक्त एवं शानदार संगीतमय एवं अभिनन्दन कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब सम्मान और ख्याति अर्जित की।
इन संगीतमय यात्राओं और आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है भारतीय सुगम संगीत का संवर्धन एवं नवोदित तथा सुप्रतिष्ठित कलाकारों को ससम्मान मंच प्रदर्शन के लिए साथ जोड़ना और उनकी प्रतिभा को नित नया विस्तार देना। सुरयात्रा के तहत इन सभी आयोजनों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने में विशेष रूप से संस्था के संरक्षक मंडल में शामिल डॉ जया श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सहर जावेद फारुकी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों अविजित श्रीवास्तव, अनीता सिंह, सीमा श्रीवास्तव आदि की खास भूमिका रही।
ऐसे अभूतपूर्व सफल आयोजनों के लिए सुर ताल संगम के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं संगीत प्रेमियों ने संस्था के अतुलनीय प्रयासों और उत्कृष्ट सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की भूरि भूरि सराहना करते हुए इसके उज्जवल भविष्य तथा सतत उन्नति की कामना की।
0 Response to "भूटान, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र सहित दिल्ली में सुर ताल संगम संस्था के पदाधिकारियों एवं कलाकारों का शानदार संगीतमय प्रदर्शन एवं भव्य स्वागत - सम्मान हुआ"
Post a Comment