भाजपा का गांव चलो अभियान सवका साथ, सवका विकास

भाजपा का गांव चलो अभियान सवका साथ, सवका विकास


 भाजपा का गांव चलो अभियान सवका साथ, सवका विकास

दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का ऐलान

संतोष कुमार तिवारी

वरियारपुर (देवरिया) सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के मद्देनजर भाजपा द्वारा संपूर्ण राज्य में गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। गांव चलो अभियान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नयी दिल्ली के शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार तिवारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने का आह्वान/ऐलान किया गया।

        मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 

आज गाँव चलो अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी देवरिया के बरियारपुर मंडल के बूथ नंबर 144 सोहनीपार के अधीन जनता जनार्दन से जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का  उल्लेख करते हुए  अबकी बार 400 पार का नारा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियो का वखान करते हुए  श्री तिवारी 

 ने कहा पूरे देश में भाजपा की जय जयकार हो रही है लोग तेजी से भाजपा से जुड़ रहे हैं आप सभी से निवेदन है लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए उनसे संवाद स्थापित करेंl  

मुख्य अतिथि एवं गांव चलो अभियान के प्रवासी भाजपा के वरीय नेता कहा कि 

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर  विकसित भारत परिकल्पना को पूरा कर सबको शिक्षा, सबको बिजली, सबको मकान ,सबको  स्वास्थ्य ,सर्वे संतु निरामया ,स्वस्थ प्रदेश सुखी प्रदेश का और सुखी एवं समृद्ध शाली भारत के निर्माण  करना है तभी भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है। 

        गांव चलो अभियान को भाजपा बरियारपुर मण्डल अध्यक्ष  नागेशपति त्रिपाठी  महामंत्री रामनिवास पांडेय, सत्यप्रकाश शाही, दिवाकर यादव, ग्राम प्रधान रामनिवास गौंड़, मदन गुप्ता, राकेश पाण्डेय, विनोद गोंड़, रणधीर गुप्ता, विनोद गुप्ता, दुर्गेश यादव आदि ने संबोधित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया कर कठिनाई निवारण का भरोसा दिलाया l

         गांव चलो अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मंडल वरियारपुर के अध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी एवं संचालन महामंत्री सत्य प्रकाश शाही तथा स्थानीय ग्राम प्रधान रामनिवास गोंड द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्य क्रम के समापन की घोषणा किया गया।

वरियारपुर ,देवरिया (उ प्र) से सुरेश चन्द्र पाण्डेय (त्यागी) की विशेष रिपोर्ट।

0 Response to "भाजपा का गांव चलो अभियान सवका साथ, सवका विकास"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article